फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woody Passion bike

टिकैत का हिंदुस्तान ट्रैक्टर और वुडी पैशन बाइक रही आकर्षक  

Wed, 28 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woody Passion bike
मेले में पहुंची वुड पेशन बाइक। - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश मैदान में मंगलवार को कार, बाइकों के दीवाने अपने एंटीक वाहन लेकर पहुंचे। प्रदर्शनी में ट्रैक्टर भी आकर्षण का केंद्र रहे। जुगाड़ से बनाई गई लकड़ी की बाइक और बैक गियर की खासियत रखने वाला स्कूटर भी दिलचस्प रहा। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का 1968 का ट्रैक्टर प्रथम रहा। पठान शारिक राना की एंटीक बाइक 1921 मॉडल को पहला पुरस्कार मिला। वर्ष 1971 की मर्सडीज भी सब पर भारी पड़ी।       
विज्ञापन


जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में परिवहन विभाग की ओर से एंटीक वाहन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 1970 से पूर्व और इसके बाद के वाहन शो में रखे गए। दूरदराज से कार, बाइक-स्कूटर के दीवाने अपने वाहन लेकर पहुंचे। भाकियू के राकेश टिकैत भी 1968 मॉडल को लेकर आए। बाइकों के दीवानों ने पुरानी एंटीक बाइकों को अपने खर्चे पर नया और आरामदायक बना रखा था। राज शांतनु की वर्ष 1989 की वुडी पैशन बाइक आकर्षक रही। यह सभी वाहन ऐसे हैं, जो आज भी सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। 
विज्ञापन


डीएम डीके सिंह ने कहा कि पुराने वाहनों को सजाकर और उन्हें मेनटेन रखना दिलचस्पी को दर्शाता है। बाइकों में पठान शारिक राना की 1921 मॉडल की ट्रम्प, सत्यपाल की 1968 की जावा बुलेट दूसरे और राकेश्वर सिंह  की 1971 की बुलेट बाइक तीसरे स्थान पर रही। कार शो में अहसान इलाही की मर्सडीज 1971 सब पर भारी रही। हरिराज सिंह की 1971 की बैलिज जीप द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ट्रैक्टर में भाकियू के संस्थापक स्व. बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के 1968 मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। विजेताओं को डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एआरटीओ राजीव कुमार बंसल, मौलाना नजीर अहमद, दिलशाद पहलवान, अशोक बालियान, सुबेदार रणधीर सिह आदि मौजूद रहे।       

शाहिद की बॉडी और फिटनेट सबसे बेस्ट      
मुजफ्फरनगर। नुमाइश मैदान में वाहन शो के बाद दोपहर को बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस प्रतियोगिता की गई। जिसमें शहर के बॉडी बिल्डरों और मॉडल फिटनेस युवकों ने भाग लिया। उन्होंने संगीत की धुन पर अपने जौहर दिखाए। बॉडी शो में शाहिद ने सबको पीछे कर दिया। शाहिद की बॉडी और फिटनेस सबसे अच्छी रही। प्रथम स्थान पाने वाले शाहिद को नकद राशि, शील्ड व प्रशस्ति पत्र, द्वितीय मोहम्मद शहजाद को नगद राशि व शील्ड, मोहम्मद यूसुफ को नगद दो हजार रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।       

स्कूटर में बैक गियर देख चौंके      
मुजफ्फनगर। रामपुरम निवासी पेशे से मैकेनिक दिलशाद ने वर्ष 1968 के स्कूटर में बैक गियर का जुगाड़ लगा रखा है। जिसे एसपी सिटी ने भी चलाकर देखा और कई राउंड लिए।       


मर्सडीज और स्कूटर पर घूमे डीएम      
मुजफ्फरनगर। वाहन प्रदर्शनी के मेले में डीएम और अन्य अधिकारियों ने एंटीक वाहनों पर फर्राटा भरा। मर्सडीज, स्कूटर और बाइक समेत ट्रैक्टर चलाया। लकड़ी की बनी वुडी पैशन पर डीएम, भाकियू नेता राकेश टिकैत भी घूमे। जबकि एसएसपी बबलू कुमार कार्यक्रम में इसी बाइक पर सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed