{"_id":"65819f8a4aecfef4970101a8","slug":"women-will-fight-for-their-rights-themselves-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-13429-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हकों की लड़ाई खुद लड़ेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हकों की लड़ाई खुद लड़ेंगी महिलाएं
विज्ञापन
- शांति सेना के प्रशिक्षण शिविर के बाद लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शांति सेना के तीन दिवसीय नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर महिलाओं ने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। यहां एक साथ 250 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
नई मंडी की बड़ी धर्मशाला में शांति सेना के शिविर के समापन कार्यक्रम में संयोजक मनेश गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य गांव की गरीब और अनपढ़ महिलाओं के अंदर नेतृत्व क्षमता पैदा करना है। यहां प्रशिक्षण लेने वाली प्रत्येक महिला नेता है। यहां से संकल्प लेकर जाना है कि अपने हकों की लड़ाई खुद लड़ेंगी। हमें अपना सामाजिक, आर्थिक और राजनीति उत्थान खुद करना है। अज्ञानता के कारण गरीबों का हक दूसरे लोग खाते रहे हैं। अब कोई हक पर हमला न करे, इसके लिए जागृत रहना होगा। इस अवसर पर महिलाओं ने लोक गीतों, भजनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का बीड़ा उठाया। शिविर में जिले के विभन्न गांवों की 250 आम महिलाओं ने सहभागिता की।