फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women will face all challenges

Muzaffarnagar News: सभी चुनौतियों का सामना करेंगी महिलाएं

Fri, 07 Mar 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Women will face all challenges
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में महिला सशक्तीकरण पर हुआ सेमिना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में महिला सशक्तीकरण पर सेमिनार हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य पूरा हो रहा है। महिलाएं प्रत्येक स्तर पर सशक्त हो रही हैं। आने वाले समय में वह सभी चुनौतियों का स्वतंत्र रूप से सामना कर सकेंगी।
महाविद्यालय में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में एडीजे रितिश सचदेवा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सबसे पहले कानून की जानकारी होनी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों और विपरीत समय के लिए जरूरी कानून का पता होना चाहिए। इससे वह पूर्ण रूप से सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान हासिल कर आर्थिक रूप से भी निर्भरता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

इंडियन योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के उपाध्यक्ष हरिदत्त मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य महिलाओं को इस हद तक सशक्त बनाना है कि वह जीवनशैली से लेकर सभी समस्याओं का सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सहायता प्रकोष्ठ सुमनलता कौर ने बताया कि महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य यह है कि समाज सभी महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दे। कार्यशाला में प्राचार्य डाॅ़ सचिन गोयल ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं सशक्त होकर समाज के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। जरूरत है समय-समय पर उनको प्रोत्साहित करने की। इससे उनके मनोबल में वद्धि होगी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नवनीत वर्मा ने किया। इस मौके पर डाॅ. राजीव कुमार, योगिता पुंडीर और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed