फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women sitting on the road to withdraw money from banks

बैंकों से धनराशि निकालने को सड़क पर बैठी महिलाए

Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Women sitting on the road to withdraw money from banks
जानसठ में बैंक के बाहर धनराशि निकालने की प्रतीक्षा में बैठीं महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
बैंकों से धनराशि निकालने को सड़क पर बैठी महिलाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। बैंकों में जनधन खातों से सरकार की ओर से भेजी गई सहायता धनराशि निकालने को महिलाओं की भीड़ कम नहीं हो रही है।
धनराशि निकालने के लिए महिलाओं को तपती धूप में सड़क पर ही लाइन लगाकर बैठना पड़ रहा है। भीड़भाड़ होने की वजह से लंबी लाइनों में लगे रहने के बाद भी घंटों बाद महिलाओं का धनराशि निकालने को उनका नंबर आता है। महिलाएं सुबह सवेरे जल्दबाजी में अपने अपने घरों का कामकाज से निपटाती हैं। इसके बाद भागदौड़ करते हुए सुबह दस बजे बैंकों पर पहुंचती हैं। देखते ही देखते बैंकों में महिलाओं की लंबी लाइन लग जाती है। बैंकों में अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाता है। बैंकों में धनराशि निकालने को लंबी लाइन लग जाती है। महिलाएं तपती धूप में भी लाइन में लगी रहती हैं। लॉकडाउन के 28वें दिन भी बैंकों में महिलाओं की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed