फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's Murder

मां नहीं बन सकी तो मार डाला

Fri, 27 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
मोरना के टंडहेड़ा गांव में सिर पर घातक वार कर महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तरफ से तहरीर में हत्या की वजह लंबे समय बाद भी बच्चा पैदा नहीं होना बताया। पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मीरापुर निवासी सरोज की शादी करीब 20 साल पहले ककरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत टंडहेड़ा गांव निवासी विनोद से हुई थी। सालों बाद सरोज (45) को बच्चा पैदा नहीं हुआ था। बुधवार देर रात विनोद के घर में काफी शोर शराबे के बाद सरोज की चीख-पुकार आसपास के ग्रामीणों ने सुनी।
विज्ञापन


इस दौरान सरोज आंगन में मृत पड़ी देखी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया। घर में मृतका के परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। छानबीन में सरोज के सिर में घातक वार का निशान पाया गया। घाव से खून रिसता हुआ मिला। इस दौरान मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोज के भाई नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि सरोज को बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर विनोद पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसमें सुक्का छोटे भाई विनोद का साथ देता था। पुलिस को तहरीर देकर विनोद और सुक्का पर हत्या का आरोप लगाया गया।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद और सुक्का के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के समीप से विनोद को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि ग्रामीणों के बीच महिला के किसी से अवैध संबंध होने की भी चर्चाएं रहीं। पुलिस का कहना था कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पत्नी पर दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed