फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's kabaddi competition from today

महिला कबड्डी प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी

Thu, 11 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women's kabaddi competition from today
गांव काकड़ा में होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया मैदान । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला कबड्डी प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा स्थित यश स्पोर्ट्स एकेडमी में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय 47वीं महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार (आज) से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी टीमों के खिलाड़ियों को ठहराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। वहीं, मैदान को भी प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शुरू होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, भारतीय ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान यशपाल सिंह बालियान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पदमवीर सिंह और अशोक बालियान भी कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहेंगे। मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी टीम का चयन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed