{"_id":"5ffdeeb88ebc3e32f33c98e9","slug":"women-s-hospital-gets-first-place-in-kayakalp-award-scheme-muzaffarnagar-news-mrt520221059","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प अवार्ड योजना में महिला चिकित्सालय को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प अवार्ड योजना में महिला चिकित्सालय को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए जिला महिला चिकित्सालय को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
सीएमएस डॉ अमृतरानी भाम्बे ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत वर्ष 2019-20 में जिला महिला चिकित्सालय को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान मिलने पर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में देश के सभी प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों में हुए कायाकल्प असेसमेंट में चयनित चिकित्सालयों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वंदना गुरनानी ने स्टाफ को कामयाबी के लिए बधाई दी। इस दौरान पूर्व सीएमएस डॉ. अनिता गर्ग, डॉ प्रेमापंत त्रिपाठी, प्रियंका तोमर आदि ने वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया।