फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's advocate shops occupied

महिला अधिवक्ता की दुकानों पर कब्जा

Sun, 20 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women's advocate shops occupied
महिला अधिवक्ता की दुकानों पर कब्जा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला अधिवक्ता ने अपने पति समेत तीन लोगों पर कीमती चार दुकानों पर फर्जी किराएदारी की रसीदें बनाए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त रसीदों के आधार पर दुकानों पर अवैध कब्जे के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला अधिवक्ता ज्योति राठी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी करीब 24 साल पूर्व शहर के भरतिया कॉलोनी निवासी राजीव कुमार से हुई थी। अधिवक्ता के अनुसार उनकी प्रकाश चौक मार्केट में चार दुकानें हैं, जिनका बैनामा उनके नाम पर है। उक्त दुकानें उन्होंने भूपेश गुप्ता व जितेंद्र कुमार नामक व्यक्तियों को किराए पर दी थीं। पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पूर्व पति से विवाद के बाद वह बेटी के साथ गाजियाबाद रह रही है। इस दौरान किराएदारों ने उन्हें किराया देना बंद कर दिया। जब उन्होंने किराए की मांग की, तो दोनों व्यक्तियों ने पति राजीव कुमार को किराया दिए जाने की बात कही। महिला का आरोप है कि पति ने उक्त किराएदारों को अवैध रूप से फर्जी किराएनामे की रसीदें काटकर दे दी, जबकि उनका दुकानों के स्वामित्व से कोई मतलब नहीं है। उक्त रसीदों के आधार पर किराएदारों ने कोर्ट में स्टे का मुकदमा दायर कर दिया है, जो सीधे-सीधे फर्जीवाड़े की श्रेणी में आता है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि जांच के बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों किराएदारों भूपेश गुप्ता व जितेंद्र कुमार के साथ ही आरोपी पति राजीव कुमार के खिलाफ भी धोखाधड़ी के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed