फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women raise voice against oppression'

‘महिलाएं जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करें’

Thu, 25 Apr 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 25 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women raise voice against oppression'
Aprajita campaign - फोटो : अमर उजाला
खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए नारी शक्ति को जागरूक करने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि वे अपनी महिला बहनों को इस अभियान के तहत जागरूक करने के लिए उनको प्रेरित करेंगी। महिलाओं को जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है। महिलाएं शपथपत्र भरकर अमर उजाला के इस अभियान से जुड़ीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के जमना बिहार कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रमों के आयोजन कराने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को लेकर आपस में विचार विमर्श किए। महिलाओं का कहना था कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी बहनों को आगे आना होगा, तभी सफलता मिल सकेगी।
विज्ञापन


महिलाओं ने शपथपत्र भरें
नगर पालिका सभासद रेखा सहरावत, सीमा, पायल, नीतू, मोनिका, चंद्रवती, कविता, कमलेश, लक्ष्मी, सोनिया, कमलेश त्यागी, चंद्रबाला, राजबाला, सविता आदि महिलाएं शपथ पत्र भरकर अभियान से जुड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-देश में जगह जगह महिलाओं पर अत्याचार होने की खबर मिलती रहती है। इसलिए महिलाओं को महिला सशक्तीकरण करने के लिए प्रेरित करना होगा, तभी महिलाओं को उन पर होने वाले अत्याचारों से मुक्ति मिल सकेगी। महिलाओं को जानलेवा बीमारी से बचने के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रेखा सहरावत, नगर पालिका सभासद।

-महिलाओं को घर-घर जाकर महिला सशक्तीकरण के महत्व को समझाना होगा। महिला सशक्तीकरण के समय समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। परिवार को बीमारियों से बचाने के लिए महिलाएं अपने घरों के अलावा आसपास भी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें, ताकि बीमारी से बचा जा सके।----------कमलेश।

-महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों में महिलाओं को बढ़ चढ़कर भागेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रमों में महिलाएं अपने विचार भी रखें। कार्यक्रमों में अपने साथ आस पड़ोस की महिला बहनों को भी साथ ले जाएं। घरों और आसपास सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें।-----------चांदबाला।

-महिला सशक्त होंगी तो, वे अत्याचारों का डटकर मुकाबला कर सकती हैं। महिलाएं उन पर होने वाले जुल्म की आवाज उठाएं, ताकि उनको इंसाफ मिल सके। अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए सफाई व्यवस्था पर जरूर ध्यान दें। घरों में गंदगी कतई न होने दें। -------------लक्ष्मी।


-महिला सशक्तीकरण के प्रति महिला बहनों को जागरूक करने के लिए हमें अभियान चलाना होगा। घर-घर जाकर महिलाओं को समझाना होगा। महिलाओं का घर के कामकाज के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें-----------कविता जैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed