फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women protest at liquor vend, block traffic jam

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर - महिलाओं का शराब के ठेके पर प्रदर्शन, जाम लगाया

Sat, 24 Feb 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women protest at liquor vend, block traffic jam
मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं और ग्रामीण
- पुलिस ने ठेका कराया बंद, आज डीएम से मिलेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। शाहपुर मार्ग पर खोले गए शराब के ठेके का बोपाड़ा की महिलाओं तथा ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शाहपुर व मंसूरपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने विरोध को देखते हुए ठेका बंद करा दिया। ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है।
मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर सड़क के किनारे शुक्रवार को शराब का ठेका खोला गया था। दोपहर बाद काफी संख्या में गांव की महिलाओं तथा पुरुषों ने ठेके पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए ग्रामीणों ने मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर जाम भी लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ठेके को बंद करा दिया तथा समझा कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि ठेके के आसपास बच्चों के स्कूल हैं। ठेका खुल जाने से स्कूल में जाने वाले बच्चों को विशेष कर छात्राओं को काफी परेशानी होगी। छह वर्ष पहले भी मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर ठेका खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करने पर बंद कर दिया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर भी दी है। इस संबंध में शनिवार को ग्रामीण जिलाधिकारी से मुख्यालय पर मिलेंगे। ग्राम प्रधान कुशलवीर का कहना है कि यहां ठेका खुल जाने से यहां से गुजरने वाले छात्राओं को परेशानी होगी। यहां ठेका नहीं खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed