फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women participated in the marathon as part of the Mission Shakti campaign.

Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत मैराथन में दौड़ी नारी शक्ति

Fri, 10 Oct 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women participated in the marathon as part of the Mission Shakti campaign.
मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित दौड़ में दौड़ती महिला पुलिस अधिकारी व महिला पुलिसकर्मी फोटो पुलि
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत रन फार वूमन मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों, स्काउट-गाइड, एंटी रोमियो टीम सहित 400 प्रतिभागियों ने भाग लेकर नारी शक्ति एवं सुरक्षित समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन से मैराथन को एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ फुगाना रूपाली राॅय एवं सीओ क्राइम ऋषिका सिंह ने हरी झंडी दिखाई। तीनों अधिकारी भी इस दौरान शामिल हुए। मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर रेलवे रोड, मदन स्वीट, मालवीय चौक होते हुए पुनः पुलिस लाइन में पहुंच कर सम्पन्न हुई। इसके अलावा एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्य, साइबर अपराधों के प्रति जागरुकता एवं सतर्कता की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में मानव श्रृंखला भी बनाई गई।
विज्ञापन



महिला थाना पुलिस ने छात्रा का बंधाया ढांढ़स



मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ से परेशान होकर परीक्षा छोड़ने का मन बना चुकी नाबालिग छात्रा को महिला थाना पुलिस ने ढांढ़स बंधाया और उससे परीक्षा दिलाई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। यह जानकारी महिला थाना पुलिस को मिली तो मिशन शक्ति की टीम छात्रा के घर पहुंची और समझाते हुए उसका ढांढ़स बंधाया। छात्रा ने परीक्षा दे दी है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दस दिन पहले मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई थी। आरोपी भी नाबालिग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed