फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women Commission member Rakhi Tyagi

आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें

Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women Commission member Rakhi Tyagi
कलेक्ट्रेट में महिलाओं की शिकायतें सुनती उप्र महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिलाओं को दिया न्याय दिलाने का भरोसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न की शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी न होने पर कई प्रकरण सुलझ नहीं पाते है। महिलाओं के अधिकारों के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने को महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। सदस्या ने कहा कि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष जरूर रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रख सकती है। पीड़ित महिलाओं द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए हैं, उन आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाए। पीड़ित महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामलों में त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला अपना प्रार्थना पत्र देती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर उसका तत्काल निस्तारण होना चाहिए। सदस्य राखी त्यागी द्वारा महिला जनसुनवाई में एक-एक महिलाओं को बुलवाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सीओ नई मंडी कुलदीप, डिप्टी कलक्टर दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ मुशफेकीन, बीना शर्मा ऐसोशियेट वूमन पॉवर हैल्प लाईन, शिवांगी बालियान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed