{"_id":"65f207a36f316007bd04ad44","slug":"woman-with-three-year-old-son-commits-suicide-by-jumping-from-train-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-118666-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरिद्वार के लिए भी ...\nमुजफ्फरनगर - तीन साल के बेटे के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरिद्वार के लिए भी ... मुजफ्फरनगर - तीन साल के बेटे के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
- नगर के रेशू विहान फाटक के पास ट्रैक पर मिले दोनों के शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में लगभग 30 वर्षीय महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की शिनाख्त नई मंडी की भरतिया काॅलोनी निवासी विनोद ने अपनी पत्नी रीतू तोमर के रूप में की है।
बुधवार दोपहर नई मंडी कोतवाली के रेशू विहार फाटक से रेलवे स्टेशन के बीच काॅलोनी के निकट एक महिला और करीब तीन वर्षीय बालक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। थाना सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का पाया गया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए।
सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि शाम को महिला की शिनाख्त मंडी क्षेत्र के भरतिया काॅलोनी निवासी विनोद ने कपड़ों के आधार पर अपनी पत्नी रीतू तोमर के रूप में की। महिला के परिजन हरिद्वार के गांव मोहम्मदपुर में रहते हैं। उसके परिजनों को सूचना कराई है। महिला के पति से बातचीत की जा रही है। संभवत: पारिवारिक कलह में उसने यह कदम उठाया है। महिला का शव बुरी तरह क्षतविक्षत था और बच्चे के सिर में चोट थी। संभवत: ट्रेन से टकराकर बालक छिटक कर दूर जा गिरा और उसकी भी सिर में चोट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी थी।