फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman tried suicide by setting fire

महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की

Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman tried suicide by setting fire
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बालक को पीटते समय ससुरालवालों ने महिला को डांट दिया। इसी बात से खफा होकर महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ससुरालवालों ने किसी प्रकार आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। ससुरावालों ने उसे मेरठ के अस्पताल में महिला को भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने बालक की किसी गलती पर पिटाई कर रही थी। जिसका ससुरालियों ने विरोध करते हुए महिला को डांट दिया। डांट से नाराज होकर उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी प्रकार आग को बुझाया और गंभीर रूप से झुलसी महिला को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने महिला की हालत को देखते हुए मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर थाना में नहीं दी गई है। पुलिस महिला के आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed