{"_id":"60f07f7b8ebc3ec20967c8b0","slug":"woman-shot-dead-in-broad-daylight-on-highway-muzaffarnagar-news-mrt5475444112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। बताया गया कि आठ साल पहले महिला अपनी भाभी की हत्या में जेल गई थी। पुलिस जांच में पति पर ही हत्या का शक जताया जा रहा हैै।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसा शेरनगर निवासी मोहसिना (30) बृहस्पतिवार सुबह दवाई लेने दिल्ली-दून हाईवे पर बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। सुबह करीब 10.45 बजे महिला जैसे ही मेडिकल कॉलेज के बाहर टेंपो से उतरकर अंदर जाने के लिए गेट के निकट पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी और खतौली की ओर फरार हो गए। गोली लगते ही महिला वहीं गिर पड़ी। आसपास के लोग व गार्ड उठाकर अंदर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मंसूरपुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी अभिषेक यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों व मेडिकल कॉलेज के गार्ड से भी पूछताछ कर पुलिस को जल्द वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और सीओ खतौली राकेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाम तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं आई थी।