फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman reached marriage of son of drug dealer in Muzaffarnagar, told herself wife of groom

फंस गया दूल्हा: होटल में धूमधाम से हो रही थी शादी, अचानक पहुंची एक महिला, खुद को दूल्हे की पत्नी बताकर काटा जमकर हंगामा

Mon, 02 May 2022 11:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 May 2022 11:35 PM IST
सार

शादी समारोह में अचानक एक महिला पहुंची तो दूल्हा फंस गया। महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताकर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले गई।

विज्ञापन
Woman reached marriage of son of drug dealer in Muzaffarnagar, told herself wife of groom
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में एक दवा कारोबारी के बेटे की शादी में एक महिला पहुंच गई। महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताकर हंगामा कर दिया। मेहमान और परिचितों ने मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस देर रात दूल्हे को थाने ले आई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुका है। 

विज्ञापन


उत्तरी सिविल लाइन निवासी दवा कारोबारी के बेटे सौरभ का विवाह समारोह शहर की ही युवती के साथ भोपा रोड स्थित होटल में चल रहा था। शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। दावत के दौरान फरीदाबाद से अपने परिवार के साथ पहुंची कीर्ति नाम की युवती ने कहा कि सौरभ उसके साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुका है। दोनों पहले से ही परिचित हैं। कीर्ति खुद सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। हंगामा बढ़ने पर नई मंडी थाने से पुलिस होटल पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस दूल्हे को देर रात थाने ले आई। कीर्ति और उसका परिवार भी थाने पहुंच गया। देर रात तहरीर दिए जाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज में मांगे 10 लाख तो दूल्हे समेत छह के खिलाफ मुकदमा
मेरठ के भैंसा गांव निवासी कर्ण सिंह की बेटी की शादी खतौली के गांव बिहारीपुर निवासी नितिन के साथ तय हुई थी। रविवाार को टीके की रस्म हुई। सगाई के लिए तीन लाख रुपये नगद, लड़के के परिजनों और रिश्तेदारों के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही लड़के के सोने के आभूषण, 101 लोगों को कपड़ों के जोड़े और अन्य सामान दिया। 

आरोप है कि नितिन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर टीके की रस्म में 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर अपमानित किया गया। इस पर लड़की पक्ष ने खतौली थाने में तहरीर दे दी। 

यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें

थाना प्रभारी खतौली संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी नितिन, उसके पिता भरत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात आरोपी भरत सिंह को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed