फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman pregnant after three and a half months of sterilization

नसबंदी कराने के साढ़े तीन माह बाद महिला हुई गर्भवती, शिकायत पर अभद्रता

Wed, 02 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman pregnant after three and a half months of sterilization
देवबंद। नसबंदी कराने के साढ़े तीन माह बाद एक महिला गर्भवती हो गई। शिकायत लेकर महिला सीएचसी पहुंची तो स्टाफ ने उसे वापस लौटा दिया। इतना ही नहीं मामले में कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ सीएचसी के एक अधिकारी व स्टाफ ने जमकर बदसलूकी की। जिसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश से की है।
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पिछले वर्ष 15 अक्तूबर को देवबंद के सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराई थी। सीएचसी से इसका प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था। महिला ने बताया की कुछ दिन पहले उसने जांच कराई तो पता चला कि साढ़े तीन माह की गर्भवती है। आरोप है की जब वह शिकायत लेकर सीएचसी पहुंची तो यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उपचार के लिए उससे पैसे की मांग की गई। जिसके चलते वह वापस देवबंद सीएचसी पर पहुंची। जहां इंचार्ज सहित स्टाफ ने उसके साथ अभद्रता की। इस बीच जानकारी होने पर सहारनपुर के एक न्यूज चैनल सहित स्थानीय मीडियाकर्मी पहुंचे तो सीएचसी में तैनात अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। बाद में मीडिया कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी विधायक को दी गई। पत्रकारों ने इस पर रोष जताया है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज ने मीडियाकर्मी व महिला के साथ अभद्रता किए जाने से इंकार किया है। साथ ही कहा की महिला की जांच कराई जाएगी। इसके बाद डॉ. इंद्राज की ओर से सहारनपुर से आए मीडियाकर्मी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed