फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman missing under suspicious circumstances, fear of drowning in Ganganahar

Muzaffarnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला गायब, गंगनहर में डूबने की आशंका

Sun, 18 Feb 2024 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Woman missing under suspicious circumstances, fear of drowning in Ganganahar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के बेलड़ा निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला गंगनहर पुल पर अपने कपड़े और चप्पल रखकर नहर में नीचे जाती दिखाई दे रही है। परिजनों ने महिला के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई है।

थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सरोज (42) शनिवार रात परिवार के साथ घर में लेटी हुई थी। रविवार सुबह जैसे ही परिवार के लोग जगना शुरू हुए तो सरोज चारपाई पर नहीं मिली। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद गांव में ही गंगनहर पुल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। महिला गंगनहर पुल के पास अपना शॉल व चप्पल रखकर गंग नहर में नीचे उतरती देखी जा रही है। परिजन महिला के गंग नहर में डूबने की आशंका जता रहे हैं। परिवार का कहना है कि पिछले कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति भी खराब चल रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed