फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed, many injured in two vehicle collision

Muzaffarnagar News: दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, many injured in two vehicle collision
बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर क्षतिग्रस्त बारातियों की ईको वैन।
शाहजुड्डी गांव से वैन चालक कई बरातियों को लेकर मेरठ गया था
विज्ञापन

लौटते वक्त बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बोलेरो पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों की वैन की बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ चिकित्सालय रेफर किया गया।
बागपत जनपद के गांव चंदायन का रहने वाला संजय कुमार अपनी वैन से बृहस्पतिवार को शाहजुड्डी गांव से बरात लेकर मेरठ जनपद के गांव गढ़ीदुल्ला गया था। शादी समारोह के बाद वह रात को रमेशो (50) पत्नी कंवरपाल निवासी बिराल, शशि पत्नी बालकराम, रानी और उसका पति अमित कुमार निवासी गाजियाबाद, पूजा व उसका पति निखिल निवासी शाहजुड्डी को अपनी वैन में लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर मिंडकाली गांव के पास वैन विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप से टकरा गई। हादसे में गांव बिराल निवासी रमेशो की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक संजय और अन्य बराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। घटना से मृतका रमेशो के परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका रमेशो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट गांव शाहजुड्डी निवासी मांगेराम ने बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed