{"_id":"5eeba0698ebc3e432b5aba39","slug":"woman-injured-by-being-shot-muzaffarnagar-news-mrt4870446104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से महिला घायल
विज्ञापन
गोली लगने से महिला घायल
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। देर रात बड़ौदा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से महिला घायल हो गई। घायल को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां से महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से पप्पू की पत्नि सम्मन घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि गोली लगने की घटना संदिग्ध है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि किसी को फंसाने के लिए ड्रामा किया गया है। तहरीर आने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।