{"_id":"57dc4d1d4f1c1b7a31d47f11","slug":"woman-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक परिवर्तन जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक परिवर्तन जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी सम्मान-हर नारी को मिले शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, विषय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि इसके लिए सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता है। डीएम डीके सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की इस पहल को ऐतिहासिक कदम बताया।
एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि अमर उजाला के इस प्रयास से महिलाएं और अधिक जागरूक होंगी। बीएसए चंद्रकेश यादव ने कहा कि नारी सम्मान के लिए यह अभियान महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। गोष्ठी में महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
परिक्रमा रोड स्थित श्रीराम कॉलेज के ऑडीटोरियम हॉल में शुक्रवार को अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नारी सम्मान-हर नारी को मिले शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, विषय पर गोष्ठी हुई। डीएम डीके सिंह ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं, इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाकर इन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि महिलाएं और बेटियां इनका समुचित लाभ पा सकें।
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधानों का उदाहरण देते हुए डीएम ने कहा कि काम उनके पति और बेटे देखते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। महिलाओं को भी अपनी ताकत और अधिकारों को समझना होगा। डीएम ने कहा कि हमें महिलाओं को सम्मान देना चाहिए, सम्मान संस्कार से दिया जाता है और संस्कार मां की गोद, परिवार और शिक्षा के मंदिरों से मिलते हैं।
नारी सम्मान के लिए सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता है। सामाजिक परिवर्तन तेजी से होना चाहिए, खासकर ग्रामीण क्षेत्र में। घरों से संस्कार मिलेंगे तो सामाजिक परिवर्तन तेजी से होगा। इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां खत्म होनी चाहिए। महिलाओं को समाज में विशेष सम्मान मिलना चाहिए, इसकी वे हकदार भी हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि उन्हें अपने सम्मान की लड़ाई खुद लड़नी होगी। नारी सम्मान के इस अभियान के लिए उन्होंने अमर उजाला को साधुवाद किया। शिक्षिका डॉ विनीता जैन ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
समाजसेविका बीना शर्मा ने महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। डीपीओ माला सोनकर ने गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही हौसला पोषण योजना के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी में पीडी वीपी श्रीवास्तव, एसपी यातायात विनोद कुमार पांडे, डिप्टी सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी पांडे ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
गोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी नईम अहमद, श्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह, साहित्यकार डॉ पुष्पलता, समाज सेविका रेहाना अदीब, प्राची शर्मा, रामपाल मांडी, रविंद्र चौधरी, प्रेमपाल सिंह, संजीव चौधरी समेत काफी संख्या में छात्राएं और महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन प्राची श्रीवास्तव ने किया।