फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman gives birth to child outside PHC

महिला ने पीएचसी के बाहर दिया बच्चे को जन्म

Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child outside PHC
महिला ने पीएचसी के बाहर दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी पीएचसी पर प्रसव के लिए ले जाई गयी महिला वहां पर कोई सुविधा नहीं मिलने पर काफी देर तक तड़पती रही। जिसकी शिकायत सीएमओ से भी की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान महिला ने पीएचसी के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे कस्बे के मोहल्ला शहरदारान निवासी चाहत खान अपनी गर्भवती पत्नी सबिया को पुरकाजी पीएचसी पर प्रसव करवाने के लिए ले गया था। जहां पर किसी भी महिला स्वास्थ्य कर्मी के नहीं मिलने पर उसकी पत्नी घंटों तक पीएचसी पर ही दर्द से तड़पती रही। उसने मामले की जानकारी अपने परिचित कस्बे के सपा नेता बशारत खान को दी। सपा नेता ने सीएमओ से शिकायत कर पीड़ित व्यक्ति की समस्या से अवगत कराया। उसके बाद भी पीएचसी पर प्रसव की कोई सुविधा नहीं मिलने पर उसके परिजन महिला को वापस लेकर चलने लगे, लेकिन महिला ने पीएचसी के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जिस पर उसके परिजनों ने महिला व बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डाक्टर पूनम से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कोई व्यक्ति प्रसव करवाने के लिए अपनी पत्नी को लेकर पीएचसी पर आया था। मगर यहां पर जो महिला स्वास्थ्य कर्मी रात्री में ड्यूटी कर रही थी। वह ड्यूटी खत्म होने पर अपने घर चली गयी थी। उस वक्त यहां पर कोई महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएचसी पर काफी समय से नर्स की कमी चल रही है। जिसके बारे में कई बार सीएमओ को अवगत कराया जा चुका है। मगर अभी तक नर्स की तैनाती नहीं हुई है। जिससे पीएचसी पर प्रसव कार्य में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित में जवाब मांगा
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में पत्र भेज कर पीएचसी प्रभारी डॉ पूनम से लिखित में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed