फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman drying firecrackers on rooftop fire breaks out causing explosion

एक के बाद एक हुए कई धमाके: धूप में पटाखे सूखा रही थी महिला, अचानक लगी आग और दशहत में दौड़ पड़े गांव वाले

Sun, 12 Oct 2025 08:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली (मुजफ्फरनगर) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 08:33 PM IST
सार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झुलसी महिला छत पर पटाखे सूखा रही थी। इसी दौरान आग लगने से पटाखों में धमाका हुआ।

विज्ञापन
Woman drying firecrackers on rooftop fire breaks out causing explosion
छत पर पटाखे सूखा रही थी महिला, हुए धमाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित मोहल्ला इस्लामनगर की शाहनजर कॉलोनी में मकान की छत पर दोपहर में धूप में सुखाए जा रहे पटाखों में आग लग गई और कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनी गई। इस दौरान छत पर बैठी महिला अर्शी झुलस गई। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान की छत पर ईंट भी टूटी हुई पड़ी मिली।

विज्ञापन

एक के बाद एक लगातार हुए धमाके
मोहल्ला इस्लामनगर की शाहनजर कॉलोनी में इसरार का मकान है। इसरार की पत्नी अर्शी दोपहर साढ़े बारह बजे छत पर पटाखे सूखा रही थी। इसी दौरान पटाखों में आग लग गई। आग लगने से पटाखों में धमाके होने शुरू हो गए। एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए। इस दौरान महिला अर्शी भी झुलस गई। पटाखों से लगी आग में छत पर पड़ा एक गद्दा भी जल गया। अचानक हुए धमाकों से मोहल्ले के लोगों में दहशत बन गई। इसरार के मकान की छत से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। तब लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लगवाया मकान में ताला
झुलसी महिला को मेरठ के मोदीपुरम एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मकान में कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मकान का ताला लगवा दिया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मकान की छत पर पहुंच कर स्थिति देखी। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की और फोटोग्राफ के साथ साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

मकान मालिक पर दर्ज होगा मुकदमा
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झुलसी महिला छत पर पटाखे सूखा रही थी। इसी दौरान आग लगने से पटाखों में धमाका हुआ। छत पर कई जगह ईंट भी पड़ी मिली है। इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
शाहनजर कॉलोनी में धमाके के बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे से नगर में निगरानी की। पुलिस ने बताया कि दिवाली तक लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। किसी के यहां पटाखे मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटाखे बेचने वालों की सूची देखी जा रही है। अवैध रूप से पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

सीओ ने दी चेतावनी
सीओ राम आशीष यादव ने गांव कैलावड़ा पहुंच कर विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत पूर्व समय में दर्ज मुकदमे के आरोपी रशीद, असलम, इरशाद, शादाब, हसीन के घर पहुंच कर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अवैध रूप से पटाखा बनाया या विक्रय किया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed