फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 11 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव मंडावली खादर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मृत्यु स्वाभाविक होना स्वीकार किया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर निवासी हरचरण सिंह पुत्र रामभूल ने पुलिस को सूचना दी कि रतनपुरी क्षेत्र के गांव मंडावली खादर में उनकी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी एमपी सिंह को इस संबंध में सूचना दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच पड़ताल की। पूछताछ के दौरान विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मृत्यु हृदयगति रुकने से बताया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी लड़की की हत्या का आरोप लगाया। काफी देर बाद जब मृतका के मायके वाले मंडावली खादर पहुंचे और उन्होंने सुधा के शव को देखा, तो उन्होंने भी सुधा की मृत्यु को स्वाभाविक होना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed