{"_id":"60b7ccfa8ebc3ec94f24b4af","slug":"woman-dies-of-corona-55-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt541004211","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, 55 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, 55 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना से महिला की मौत, 55 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के लाख कोशिशों के बावजूद जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। कोरोना से बुधवार को एक और महिला की मौत हो गई। जिले में अभी तक 255 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 55 नए संकमित मिले हैं। 91 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बावजूद भी जिले में अभी 948 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 837 मरीज होमआईसोलेट है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि शहर के नुमाइश कैंप निवासी 71 साल की महिला को कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर अवस्था में परिजनों ने मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुधवार को जांच रिपोर्ट में 55 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 35 पुरुष और 20 महिलाएं है। संक्रमितों में एक बच्चा भी शामिल है। 14 बुजुर्ग भी संक्रमित हो गए। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। शहरी क्षेत्र में 18 मरीज मिले हैं। शहर से लगे क्षेत्र में 12, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में दो, बुढ़ाना में एक, चरथावल में दो, जानसठ में नौ, खतौली में छह, मोरना में तीन, पुरकाजी में एक, शाहपुर में एक मरीज मिला है। बुधवार को 91 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमित 30192 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 28989 मरीज ठीक हो गए हैं। अब 948 मरीजों का उपचार चल रहा है।