{"_id":"6015a2c78ebc3e54535506a4","slug":"woman-dies-of-corona-12-infected-muzaffarnagar-news-mrt522984447","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 12 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 12 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, 12 नए मरीज और संक्रमित मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या 114 हो गई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शहर के साकेत कालोनी निवासी 56 साल की महिला की जांच कराने पर पॉजिटिव आई थी। उसे 27 जनवरी को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर शनिवार को उसका निधन हो गया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
शनिवार को 381 रैंपल की आई रिपोर्ट और एंटिजन टेस्ट में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें शहर में छह मरीज, पुरकाजी में दो, खतौली में एक, जानसठ में एक, बघरा क्षेत्र में एक और मोरना क्षेत्र में एक मरीज मिला है। जनपद में अभी तक 8564 केस कोरोना के मिल चुके हैं। इनमें से 8345 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 114 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 110 मरीजों का उपचार चल रहा है।