{"_id":"60a94b1a8ebc3e36e632543a","slug":"woman-dies-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt5394432191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छाया है।
गांव अलीपुर अटेरना की रहने वाली मंगला (70) पत्नि भोपाल शुक्रवार रात घेर में जा रही थी। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव के बीच सड़क पर उसको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी अनिल तोमर ने बताया कि घायल महिला को मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक महिला के परिवार के कृष्णपाल ने दर्ज करवाई है।