फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies in Friends Colony

फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला की मौत

Fri, 08 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in Friends Colony
फ्रेण्डस कालोनी में विलाप करते मृतका के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने महिला द्वारा कमरे की खिड़की से फांसी लगाकर मरने की जानकारी दी, जिसे संदिग्ध मानकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
मूल रूप से गांव सलेमपुर निवासी प्रदीप कुुमार कई साल से फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा है। पहली पत्नी से उसे दो बेटे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद प्रदीप ने करीब दो साल पूर्व छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी मंजू से दूसरी शादी कर ली थी। मंजू को भी पहली शादी से दो बेटियां हैं। फिलहाल प्रदीप महाराष्ट्र में कपड़े बेचने का काम करता है। बुधवार देर रात मंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला की लाश बेड पर मिली। पूछताछ करने पर प्रदीप ने बताया कि घर के एक कमरे की करीब पांच फीट ऊंची खिड़की से फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सूचना पर सीओ सिटी दीक्षा शर्मा भी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि देर रात मंजू के पिता विनोद निवासी गांव बरला द्वारा तहरीर देकर पति प्रदीप, सास इमलो देवी, ससुर जयपाल, देवर प्रवेश कुमार व देवरानी रचना पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या कर आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर मामले को दहेज हत्या में दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्लॉट के बैनामे को लेकर हुआ था विवाद
मुजफ्फरनगर। मंजू ओर प्रदीप दोनों की यह दूसरी शादी थी। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने कुछ समय पूर्व एक प्लॉट लिया था, जिसके बैनामे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस बिंदु को भी जांच के दायरे में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed