{"_id":"61915718cf73950167363a5e","slug":"woman-dies-in-accident-husband-injured-muzaffarnagar-news-mrt564836027","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना/तितावी। जनपद के सहारनपुर स्टेट हाईवे के रोहाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, उसका पति घायल हो गया। वहीं, तितावी क्षेत्र में हुए हादसे में कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी ऋतु (50) अपने पति प्रमोद कुमार के साथ शनिवार शाम किसी काम से बाइक पर शहर आई थी। देर रात यहां से दंपती बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वे सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना क्षेत्र में गांव बड़कली मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे डग्गामार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति के पैर की हड्डी टूटने से वह भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक डग्गामार को छोड़कर फरार हो गया। छोड़े गए वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों द्वारा अब तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
उधर, भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी अधिवक्ता परवेंद्र कुमार कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। रविवार दोपहर के समय वे किसी काम से बाइक पर तितावी जा रहे थे। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितावी चीनी मिल के पास सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता घायल हो गए और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। अधिवक्ता द्वारा आरोपी बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी गई है।