फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies due to wrong injection by doctor in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, जमकर किया हंगामा

Mon, 27 May 2024 10:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2024 10:46 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Woman dies due to wrong injection by doctor in Muzaffarnagar
गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत। - फोटो : istock

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में नाक के दर्द का उपचार कराने पहुंची चुडियाला निवासी महिला लक्ष्मी (36) पत्नी प्रमोद को निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टर की पिटाई कर दी। मीरापुर, जानसठ, रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

विज्ञापन


चुडियाला निवासी प्रमोद की पत्नी लक्ष्मी (36) की नाक में दर्द हो गया था। प्रमोद उसे उपचार के लिए मीरापुर में पड़ाव चौक के निकट स्थित एक क्लीनिक पर लेकर आया था। 

विज्ञापन

आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉक्टर ने स्वयं को नाक-कान-गले का विशेषज्ञ बताते हुए उपचार दिया। चिकित्सक ने महिला लक्ष्मी को इंजेक्शन लगाया तो उसके मुंह से झाग निकलने लगे। कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई।

प्रमोद ने यह सूचना गांव में दी तब दर्जनों ग्रामीण व परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर की पिटाई भी कर डाली। वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर रामराज व जानसठ पुलिस भी मौके पर आ गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए। मृतका के पति प्रमोद ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed