फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies after delivery; nursing home sealed.

Muzaffarnagar News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम किया सील

Wed, 24 Jun 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery; nursing home sealed.
रामपुर तिराहा स्थित भारद्वाज नर्सिंगहोम के बाहर पुलिस व परिजन। संवाद
छपार। रामपुर तिराहा स्थित भारद्वाज नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल चिकित्सक और स्टॉफ महिला को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर भाग गया। उपचार के लिए महिला को हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वहां से लौटकर नर्सिंग होम प्रबंधन और चिकित्सकीय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा किया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और नर्सिंग होम सील कर दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के सिडकुल रोशनाबाद क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा निवासी नीटू पाल अपनी गर्भवती पत्नी कोमल को प्रसव के लिए रामपुर तिराहा स्थित भारद्वाज नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। 21 जून की शाम प्रसव पीड़ा होने पर कोमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी स्थिति अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

चिकित्सक ऑपरेशन टेबल पर मरीज को छोड़ फरार हो गए। इसी दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। जिसे हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मंगलवार सुबह शव लेकर पुनः भारद्वाज नर्सिंग होम पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह और डॉ. अजय कुमार ने नर्सिंग होम पहुंचकर जांच शुरू की। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद नर्सिंग होम सील कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed