फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   woman died and two injured in acident in kawal Muzaffarnagar, uproar

मुजफ्फरनगर : कवाल में ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, भाई व सास भी घायल, ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 21 Aug 2021 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Aug 2021 03:19 PM IST
सार

ट्रक की टक्कर लगने से महिला नीचे गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से कुचली गई और मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि मृतका का भाई मेहरबान और उसकी सास हनीफा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
 

विज्ञापन
woman died and two injured in acident in kawal Muzaffarnagar, uproar
मौके पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गांव कवाल में पुलिस चौकी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका का भाई और सास घायल हो गए।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव कवाल निवासी राशिद पुत्र जरीफ की ससुराल मीरापुर के गांव संभलहेड़ी में स्थित है। राशिद का साला मेहरबान पुत्र सत्तार कवाल में अपनी बहन के यहां आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मेहरबान अपनी बहन साजमा (32) व उसकी सास हनीफा को लेकर बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर में सामान खरीदवाने के लिए लेकर जा रहा था। गांव से निकलते ही पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित पुलिस चौकी के निकट जानसठ की ओर से आ रहे ट्रक में पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से महिला नीचे गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से कुचली गई और मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि मृतका का भाई मेहरबान और उसकी सास हनीफा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राशिद के भाई साजिद पुत्र जरीफ ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed