फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman caught with charas

जेल गेट पर चरस के साथ पकड़ी महिला

Fri, 20 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with charas
जेल गेट पर चरस के साथ पकड़ी महिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल में बंद महिला से मिलने पहुंची रुड़की निवासी महिला के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 650 ग्राम चरस बरामद की है। चरस को साबुन की टिकिया में छिपाया गया था। महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र के गांव बेहड़ा खड़का निवासी शाहीन पत्नी नफीस बृहस्पतिवार दोपहर जेल में बंद शमां परवीन पत्नी सलमान से मिलाई करने के लिए पहुंची थी। मिलाई पर्ची बनवाने के बाद जब वह जेल गेट से पहले जेल चौकी पर पहुंची, तो वहां मौजूद नई मंडी थाने के कांस्टेबल संजीव व विपिन कुमार ने उसके सामान की तलाशी लेने के लिए रोक लिया। सामान की जांच करने के दौरान महिला के थैले में रखी साबुन का साइज संदिग्ध देख शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने उक्त साबुन का कवर फाड़कर उसे बाहर निकाल लिया। वजन में काफी भारी साबुन की जांच की गई तो उसमें चरस मिली, जिसे बेहद सफाई के साथ साबुन को काटकर छिपाया गया था। वजन करने पर बरामद की गई चरस 650 ग्राम निकली, जिस पर महिला को हिरासत में लेते हुए नई मंडी थाने भेज दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed