फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman beaten in Muzaffarnagar, attempted murder

नव विवाहिता से मारपीट, हत्या का प्रयास

Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten in Muzaffarnagar, attempted murder
नवविवाहिता से मारपीट, हत्या का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला गहराबाग में पसंद न होने की बात कहते हुए नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इससे नवविवाहिता का गर्भपात हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग जानकीदास निवासी अब्दुल सलाम ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी हिना का निकाह दस अगस्त 2020 को मोहल्ला गहराबाग निवासी सरताज के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष पसंद न होने की बात कहकर हिना का उत्पीड़न करता था। 21 जनवरी को उसे मारपीट कर घर से निकाल भी दिया था, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। वर्तमान में हिना करीब चार माह की गर्भवती भी थी। पीड़ित पिता के अनुसार 27 जनवरी को हिना ससुराल में अपने कपड़े लेने के लिए गई थी। इसी दौरान शौहर सरताज, सास वसीला, ससुर मुंत्याज, जेठ आफताब व जेठानी यास्मीन ने हिना को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए हत्या का भी प्रयास किया। इस दौरान अत्यधिक मारपीट में हिना का गर्भपात भी हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे लहूलुहान हालत में जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed