{"_id":"5fac377f8ebc3e2787336406","slug":"woman-arrested-for-stealing-purse-muzaffarnagar-news-mrt510653994","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप में महिला का पर्स चोरी करने के आरोप में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। पर्स में मौजूद बिछुए और नगदी भी बरामद कर ली गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी मंजू तोमर छह नवंबर को परिचित महिला के साथ सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने आई थी। वहां दुकान में मौजूद बुर्कानशीं महिला ने बड़ी सफाई से मंजू तोमर का पर्स चोरी कर लिया था। पर्स चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़िता के अनुसार चोरी किए गए पर्स में 20 हजार नगद, सोने की अंगूठी और पायजेब आदि सामान था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मिमलाना रोड निवासी महिला सुरैय्या को भगत सिंह रोड से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि महिला के कब्जे से दो हजार दस रुपये नगद और एक जोड़ी बिछुए भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं में जेल जा चुकी है। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।