फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Withdrawal of 95 thousand rupees from the account by telling the officer of the credit card department

Muzaffarnagar News: क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताकर खाते से निकाले 95 हजार रुपये

Fri, 21 Apr 2023 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 95 thousand rupees from the account by telling the officer of the credit card department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसबीआई के क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताकर साइबर अपराधी ने एक युवक के खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़त ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला अबुपुरा निवासी सौरभ गर्ग ने साइबर सेल में तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर काॅल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई के क्रेडिट कार्ड विभाग अधिकारी बोल रहा हैं और उसके क्रेडिट कार्ड पर पेनल्टी लग रही हैं। सुझाव दिया गया कि क्रेडिट कार्ड को अपने मोबाइल के माध्यम से अपडेट करके पेनल्टी लगने से बचा सकते हैं। उसने विश्वास कर लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। ओटीपी को कॉल करने वाले युवक को बता दिया। कुछ ही देर बाद उनके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीडि़त की तहरीर जांच के बाद शहर कोतवाली भेजी गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed