फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   With the oath of Panchpran soil poured into the nectar urn

Muzaffarnagar News: पंचप्रण की शपथ के साथ अमृत कलश में डाली गई मिट्टी

Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
With the oath of Panchpran soil poured into the nectar urn
नई मंडी के जैन कन्या इंटर कालेज में तिरंगा लिए छात्राएं  । संवाद
- जिले में हर्षोल्लाास के साथ शुरू हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले में मेरी माटी मेरा देश अभियान उत्साह के साथ शुरू हुआ। पंचप्रण की शपथ दिलाकर अमृत कलश में मिट्टी डाली गई।

कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर निकिता शर्मा ने अधिकारी व कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। पंचप्रण पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए।

नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अभियान का शुभारंभ किया गया। वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शिलापट भी स्थापित किया गया और एक मुट्ठी मिट्टी हाथों में लेकर पंच प्रण लिया। सभी ने यहां मिट्टी कलश में एक मुट्ठी मिट्टी देश के वीर बलिदानियों को समर्पित करते हुए उनको नमन किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि देश को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर गौरव स्वरूप, ममता बालियान, रितु त्यागी, बॉबी सिंह, विकल्प जैन, ममतेश, राहुल पंवार, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, विनीत कुमार, अनुज कुमार, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, शौकत अंसारी, अमित पटपटिया और देवेश कौशिक के अलावा अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ राजीव कुमार ने वीरों का वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंजू शर्मा, हेमलता, मोहित कुमार, बिलिकिश, आरिफ, राकेश कुमार, प्रदीप, सुरजीत और नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस कार्यालय पर उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन और सभी थानों में भी शपथ दिलाई गई।

नई मंडी के जैन कन्या इंटर कालेज में तिरंगा लिए छात्राएं  । संवाद

नई मंडी के जैन कन्या इंटर कालेज में तिरंगा लिए छात्राएं  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed