{"_id":"634856d8de614f5b0f0a905e","slug":"wishing-you-the-best-of-luck-by-seeing-the-moon-muzaffarnagar-news-mrt609453624","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार कर सुहाग के लिए मंगलकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार कर सुहाग के लिए मंगलकामना
विज्ञापन
चांद का दीदार करती सुहागिन
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सुहागिनों ने व्रत रखकर पूूजा-अर्चना की
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ पर सुहागिनों ने अखंड सुहाग के लिए व्रत रखकर मंगल कामना की। मंदिरों में कथा का आयोजन किया गया। शुभ मुहुर्त में चांद का दीदार कर व्रत खोला गया।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। मंदिरों और मोहल्लों में कथा का आयोजन किया गया। शहर में रोटरी मिडटाउन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के गोलोकधाम मंदिर और पंचशील कॉलोनी में महिलाएं एकत्र हुए और पूजा अर्चना की। रात के समय चांद का दीदार कर सुहागिनों ने अर्घ्य अर्पित किया। इससे पहले दिन में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
जेल में महिला बंदियों ने किया चांद का दीदार
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद 23 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनमे 13 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। शुभ मुहूर्त में व्रत खोलने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
महिला बंदी पिछले 2 दिनों से करवा चौथ के व्रत की तैयारियों में लगी हुई थी। बंदियों ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी भी लगाई । दोपहर के समय उन्होंने पूजा अर्चना की और कहानी भी सुनी। विधि विधान से व्रत रखा । जेल प्रशासन ने बंदियों को पूजन के लिए सामान उपलब्ध कराया।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का कहना है कि 23 महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ व्रत रखा हुआ है। इनमे 13 महिलाओं के पति भी जेल में बंद है। इन महिलाओं को चांद निकलने के समय पति से व्रत खुलवाने की व्यवस्था भी की गई है। उन्हें इस दौरान आवश्यकता के अनुसार छलनी, दीया व मिठाई की भी व्यवस्था दी जा रही है। जेल के अंदर इन महिलाओं के लिए एक परिसर बनाया गया है, जहां चांद निकलने के समय पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान जेल मैनुअल का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।