फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wind at a speed of 11 kilometers per hour

11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wind at a speed of 11 kilometers per hour
मेरठ रोड पर फैले कोहरे में जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। रविवार को दोपहर में धूप खिली, लेकिन सर्दी के कारण गलन बरकरार रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही उत्तर-पश्चिम की बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही है। सर्द हवा के कारण जिले के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी कम नहीं हो रही। सुबह-शाम की ठंड के साथ दोपहर में भी लोग ठंडी हवा से कांप रहे हैं। सुबह-शाम और रात को भीषण सर्दी पड़ रही है। रविवार को दस बजे के बाद धूप निकली। लोगों ने खुले में बैठकर धूप का आनंद लेना चाहा, लेकिन हवा की रफ्तार के आगे धूप का आनंद जाता रहा। धूप खिलने के बावजूद बर्फीली हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई। गन्ना शोध संस्थान की मौसम वैधशाला में तापमान और आर्द्रता मापने की व्यवस्था तो है, लेकिन यहां पर हवा की गति का पता नहीं लगता। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले में शाम पांच बजे 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की हवा चल रही थी। पहाड़ी इलाकों से आने वाली इस सर्द हवा के कारण जिले में सर्दी का असर काफी बढ़ गया है। सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम 7.7 डिग्री रहा। शाम को सर्दी में और इजाफा हो गया। इससे जनजीवन भी काफी प्रभावित रहा। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा होने लगा और दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं।
विज्ञापन

बीते दिनों का जनपद का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 18.7 7.7
शनिवार 14.2 9.7
शुक्रवार 17.8 5.2
बृहस्पतिवार 12.4 7.2
बुधवार 12.6 8.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed