फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will the next generation give the waste land?

क्या अगली पीढ़ी को बंजर भूमि देकर जाओगे

Sun, 04 Feb 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 04 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
Will the next generation give the waste land?
programme - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि खेतों में रासायनिक खाद के इस्तेमाल से भयानक बीमारियां सामने आ रही हैं। देश का हर दसवां नागरिक कैंसर और शुगर से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि क्या अगली पीढ़ी को बंजर भूमि देकर जाओगे। पानी भी प्रदूषित हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान को यदि उसकी फसल का एमएसपी मूल्य बाजार से नहीं मिलता है, तो वह मूल्य सरकार देगी, यह किसान हित में बड़ा फैसला है।
विज्ञापन


सिसौली के किसान भवन में प्राकृतिक खेती पर आयोजित गोष्ठी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रासायनिक खाद एवं दवाइयों के प्रयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति समाप्त होने के कगार पर है।  देश का किसान खेती करने से बच रहा है, उसे खेती में लाभ नहीं दिखाई दे रहा है।  देवव्रत ने कहा कि वह यहां राज्यपाल के रूप में नहीं, बल्कि एक किसान के रूप में आए हैं। 35 वर्षों तक उन्होंने कुरुक्षेत्र में गुरुकुल संचालित किया है।
विज्ञापन

गुरुकुल में 300 गाय के गोबर से 180 एकड़ जमीन पर खेती की जा रही है। 10 किलो दूध देने वाली देसी गाय की नस्ल में सुधार कर 45 किलो तक दूध लिया जा रहा है। पंजाब में रासायनिक खाद का अत्यधिक प्रयोग हुआ। इसी कारण बठिंडा जिले के
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कैंसर से ग्रसित हो गए।
महाराष्ट्र में 17 किसान खेत में दवाई का स्प्रे करते हुए मर गए। दक्षिण भारत के कृषि वैज्ञानिक सुभाष पालेकर ने अपनी नौकरी छोड़कर प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रयोग किए, जिसमें उन्हें सफलता मिली।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री ने चार करोड़ रुपये की रासायनिक दवाइयों पर प्रतिबंध लगाया है, जिस सेव को हम विटामिन प्राप्त करने के लिए खाते हैं, उस पर 17 बार स्प्रे किया जाता है। केंचुआ किसान का सच्चा मित्र हैै, जो आज समाप्त हो चुका है।


भविष्य सुरक्षित करने के लिए बदलाव जरूरी
सिसौली। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा केंद्र सरकार 3 0 फसलों की कीमत घोषित करती है, परंतु दो फसल ही चावल और गेहूं खरीदती है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भविष्य सुरक्षित करने के लिए बदलाव करना होगा। पंचायत का संचालन धर्मेंद्र मलिक ने किया। गौरव टिकैत ने पगड़ी पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। पंचायत को विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, अफसर जाफरी ने भी संबोधित किया। राज्यपाल ने किसान की व्यथा किसान की जुबानी, पुस्तक का विमोचन भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed