फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will the government's announcement be able to make the city jam-free?

Muzaffarnagar News: सरकार की घोषणा शहर को कर पाएगी जाममुक्त?

Mon, 28 Nov 2022 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Will the government's announcement be able to make the city jam-free?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने की तैयारी शुरू की जा रही है। इस संबंध में शासन ने सभी जिलों के डीएम को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रमुख सचिव परिवहन एवं आयुक्त ने की ओर से पत्र भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने के लिए तैयारियां कर ली जाए, ताकि शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। इस आदेश के बाद ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि जब रास्तों पर ही रोक लग जाएगी, वे लोग ई-रिक्शा कहां चलाएंगे। इससे कई हजार परिवार प्रभावित होंगे।
रोजी-रोटी का संकट होगा पैदा
ई-रिक्शा चालक हारुन का कहना है कि जब रास्तों पर ही प्रतिबंध लग जाएगा, तो वह कहां पर अपनी ई-रिक्शा चलाएंगे। इससे ई-रिक्शा चलाने वाले करीब 10 हजार परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट पैदा होगा। उधर, यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर छोटा व्यवस्था को सुधारें
ई-रिक्शा चालक सोनू का कहना है कि यह शहर बहुत छोटा है, इसलिए अधिकारियों को व्यवस्था करनी चाहिए। दिल्ली और महानगरों की तरह चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाना चाहिए। कहा कि ई-रिक्शा चालकों से ज्यादा दुकानदारों और यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब सात हजार ई-रिक्शा पंजीकृत
मुजफ्फरनगर जनपद में करीब सात हजार ई-रिक्शा पंजीकृत है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब प्रमुख चौराहों से ई-रिक्शा का संचालन बंद हो जाएगा, कितने परिवारों पर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। इतनी बड़ी मात्रा में ई-रिक्शाओं को तय रूट पर लगाने के बाद चालकों को इतना मुनाफा नहीं हो सकेगा। ऐसे में कई लोग ई-रिक्शा चलाना छोड़ देंगे और उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
यात्रियों को करना पड़ सकता है पैदल सफर
ई-रिक्शाओं के रूट बदलने के बाद यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें बाजार में खरीददारी करने के लिए पैदल ही पहुंचना पड़ सकता है। इससे दुकानदारों को भी नुकसान होगा, क्योंकि यात्री ज्यादा आगे जाने की बजाए पहले ही दुकानों से सामान की खरीददारी करेंगे।

इन चौराहों पर लगता है जाम
मुजफ्फरनगर के कई चौराहे और मुख्य मार्ग ऐसे है, जिन पर ई-रिक्शाओं की वजह से जाम लगता है। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक, झांसी रानी चौक, महावीर चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक आदि पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed