{"_id":"63b5bef8110dd75ce629a0be","slug":"will-talk-to-congress-on-farmer-s-issues-tikait-muzaffarnagar-news-mrt6204463162","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के मुद्दों पर कांग्रेस से भी करेंगे बात : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के मुद्दों पर कांग्रेस से भी करेंगे बात : टिकैत
विज्ञापन
जहां कांग्रेस की सरकार, वहां के किसानों के मुद्दे भी उठाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में किसान संगठन में रहने वाले हमारे लोग भी जा रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं से भी बात करेंगे। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार, वहां के किसानों के मुद्दों को भी जोर शोर से उठाया जाएगा।
बुधवार को सरकुलर रोड स्थित आवास पर कांग्रेस की यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इत्तेफाक है कि हरियाणा में जहां हमारी मीटिंग हो रही है, वहीं से कांग्रेस की यात्रा भी निकलेगी। यूपी, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों के जिम्मेदार लोग एकत्र होंगे। किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं से बातचीत की जाएगी। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां के किसानों के सामने जो समस्याएं है, वह भी उठाई जाएगी। यूपी में अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ। किसान बेहद परेशानी झेल रहे हैं। किसानों ने अपना गन्ना सप्लाई कर दिया है, लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि उसे इस गन्ने का क्या भाव मिलेगा।