मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने ऐलान किया कि उनकी सावधान यात्रा सभी 75 जिलों में जाएगी, जो जनता को सावधान करने का काम करेगी। 21 अक्तूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जिले में आएंगे, जिनका भंगेला चैक पोस्ट पर स्वागत किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने बताया कि सावधान यात्रा का उद्देश्य गरीब, मजदूर, मजलूम का हक दिलाने के लिए जातिवार जनगणना करना है। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि महंगाई और बेरोजगारी खत्म हो। साथ ही हर घर और किसानों के लिए बिजली फ्री हो। इस सावधान यात्रा का पटना के गांधी पार्क में समापन होगा। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव भी लड़ेगी। फिलहाल यह तय नहीं हुआ कि गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा या फिर अकेले। जिस भी स्थिति में हों, चुनाव जरूर लड़ा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव सुजीत बंजारा, उर्वशी चौधरी, सतीश, निकुंज, धर्मवीर बालियान, सुमन पूनिया, रविंद्र पूनिया, गुल मोहम्मद राणा, राजपाल बंजारा, विनोद बंजारा, सुमित बंजारा, शमशाद, कासिम अब्बास जैदी आदि मौजूद रहे।