फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will take equal care of all the wards of the city: Meenakshi

शहर के सभी वार्डों का बराबर ध्यान रखेंगे : मीनाक्षी

Sun, 04 Jun 2023 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Will take equal care of all the wards of the city: Meenakshi
- चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्वाचित सभासदों के साथ की परिचय बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्वाचित संपूर्ण बोर्ड के साथ परिचय बैठक ली। शहर के विकास के लिए उन्होंने भाजपा के मूलमंत्र सबका साथ-सबका विकास को अपनाने की बात कही। शहर के सभी वार्डों का बराबर ध्यान रखेंगे।


पालिका के निर्वाचित बोर्ड में 54 सदस्यों के साथ बैठक की। वार्ड 34 की सभासद पारुल मित्तल के बाहर होने के कारण वह शामिल नहीं हो पाई। सभासद अन्नू कुरैशी ने कुछ नाराजगी और शिकायत जाहिर की, जिसको लेकर बैठक का माहौल कुछ गरम नजर आया, लेकिन चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और उनके पति गौरव स्वरूप ने सभी को आश्वस्त किया कि पूरे पांच साल बिना भेदभाव के शहर के हित में जनता के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि जनता से पूछकर सभासदों के सम्मान के साथ काम कराएंगे। शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाना ही हमारा लक्ष्य है। बैठक में मुख्य रूप से सभासद देवेश कौशिक, विकल्प जैन, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, हकीम इरशाद, राहुल पंवार, महिका गुप्ता, योगेश मित्तल, प्रशांत कुमार, शौकत अंसारी के अलावा शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विपुल बहेडी, आशु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed