फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will remain united against the government's Hitlership

सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ एकजुट रहेंगे

Wed, 04 Mar 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Will remain united against the government's Hitlership
धरना स्थल पर चरखे से सूत की कताई करती महिला - फोटो : DEVBAND
सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ एकजुट रहेंगे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी को लेकर मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का सत्याग्रह 38वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी से सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया।
ईदगाह मैदान में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में बुधवार को रहनुमा और निशा उस्मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए के खिलाफ उठी आवाजों को दबाने की भरपूर कोशिशें की, लेकिन सच की आवाज न दबी है और न ही कभी दबेगी। इसके उल्ट पूरे देश में सीएए का विरोध होने लगा और लोग सड़कों पर उतर आए। इससे सरकार घिरती दिखाई दी तो दिल्ली में षड्यंत्र के तहत हिंसा करा दी गई। मगर यह देश की बेटियों की आवाज है, सरकार कुछ भी कर लें, उनका यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक सीएए वापस नहीं ले लिया जाता। हादिया जहांगीर ने कहा कि आज सरकार के गलत फैसलों से पूरे देश में बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ है, लेकिन सरकार हिटलरशाही की चलते जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि संविधान को बचाने के लिए शुरू की गई यह लड़ाई आखिर तक लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी से इस लड़ाई में एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ईदगाह में लगाया चरखा आकर्षण का केंद्र बना
देवबंद। महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मंगलवार की रात्रि चरखा लगाया, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद को ताजा कर रहा था। यह चरखा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें खास बात यह है कि चरखे को कुछ महिलाएं चलाकर उसमें सूत भी कात रही हैं।

देवबंद में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाएं

देवबंद में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed