फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will protest on 20 February at the residence of the Municipality

20 फरवरी को पालिकाध्यक्ष के आवास पर देंगे धरना

Sat, 15 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will protest on 20 February at the residence of the Municipality
20 फरवरी को पालिकाध्यक्ष के आवास पर देंगे धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन की बैठक में दुकानों के किराया एवं प्रीमियम प्रकरण को लंबा खींचने की निंदा की गई। व्यापारियों ने कहा कि यदि पालिका चेयरपर्सन शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं लेतीं तो 20 फरवरी से पालिका अध्यक्ष के आवास पर धरना दिया जाएगा।

शुक्रवार को तुलसी पार्क में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा कमेटी गठित करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर दुकानदारों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। पालिकाध्यक्ष इस प्रकरण को लंबा खींचना चाहती हैं, ताकि व्यापारियों को न्याय न मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ईओ ने अपनी रिपोर्ट पालिकाध्यक्ष को भेज दी है। यदि रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो इस बार आरपार का आंदोलन होगा। अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 20 फरवरी को पालिकाध्यक्ष के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल करने की घोषणा की। बैठक में राकेश भानूप्रताप, विरेंद्र, शिशुकांत गर्ग, रामप्रकाश साहनी, राजेंद्र अरोरा, बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, महेंद्र नाथ, सतीश कुमार, जयइंद्र प्रकाश, जसप्रीत सिंह, विजय मदान, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश त्यागी और संचालन भानू प्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed