फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will protest if the problem is not resolved

समस्या का समाधान नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Sun, 01 Aug 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Will protest if the problem is not resolved
खेड़ामस्तान गांव में भूमि अधिग्रहण की समस्या को लेकर आयोजित पंचायत में विचार विर्मश करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण को लेकर जमीन के अधिग्रहण और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत हुई। जिसमें किसानों ने आरोप लगाया कि किसी भी जनपद के जिलाधिकारी उनकी समस्या नहीं सुन रहे हैं। चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण को लेकर किसानों की जमीन के अधिग्रहण का कार्य जारी है। इस अधिग्रहण को लेकर किसानों के सामने आने वाली समस्याओं तथा मुआवजे को लेकर रविवार को खेड़ामस्तान गांव में धीर सिंह के घेर में किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में जमीन के अधिग्रहण का उचित मुआवजा ने मिलने तथा विभिन्न समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जमीन के अधिग्रहण का मुआवजा पुराने नियम के अनुसार दे रही है, जो गलत है। हाईवे निर्माण के बाद किसानों के सामने बहुत सी समस्याएं आने वाली हैं। कुछ किसानों की जमीन सड़क निर्माण के बाद दो हिस्सों में बट जाएगी।
विज्ञापन

सड़क के दूसरी तरफ खेत में जाने के लिए रास्ता कहां से मिलेगा। दोनों खेतों की सिंचाई एक तरफ की ट्यूबवेल से नहीं हो पाएगी। सड़क निर्माण के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिस के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आपत्ति डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि किसी भी जनपद का डीएम अथवा एडीएम किसानों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन नहीं दे रहा है। उनकी आपत्तियों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो वे रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगे। अध्यक्षता जबर सिंह ने की। मौके पर ओम सिंह, ओमकार, बागपत से कृष्णपाल, सतेंद्र, शामली से वीर सिंह, विदेश मलिक, सहारनपुर से आशीष पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed