फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will protest against making Sisauli a tehsil: Puran Singh

सिसौली तहसील बनाने का करेंगे विरोध: पूरण सिंह

Thu, 31 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Will protest against making Sisauli a tehsil: Puran Singh
30द्वठ्ठद्दष्द्ध01 एवं 01ड्ड-चरथावल के रोनी हरजीपुर में भाकिसं की बैठक में मौजूद किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली को तहसील बनाने का करेंगे विरोध: पूरण सिंह
विज्ञापन

चरथावल। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने चरथावल के स्थान पर सिसौली को तहसील बनाने का प्रयास किया, तो संगठन विरोध करेगा। सिसौली को तहसील बनाने की मांग करने वाले जनप्रतिनिधियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पांच नवंबर को इस मुद्दे पर महापंचायत होगी।

बुधवार को रोनी हरजीपुर गांव में पूर्व प्रधान सुबोध कुमार के घेर में संगठन की बैठक में भाकिसं नेता पूरण सिंह ने कहा कि सदर और बुढ़ाना तहसील के गांवों को काटकर सिसौली तहसील बनाने के प्रयास की चर्चा चल रही है। उन्होंने चरथावल विधान सभा क्षेत्र के गांवों को काटकर सिसौली में जोड़ा गया, तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पैरवी करने वाले नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने का एलान किया। इस मुद्दे पर चरथावल विधान सभा क्षेत्र के गांवों के किसानों की महापंचायत रोनी हरजीपुर में आयोजित होगी। कहा कि बिना बकाया भुगतान और नए सत्र का गन्ना मूल्य घोषित किए मिलों का चलाना किसानों के साथ छलावा है। पूर्व प्रधान सुबोध पुंडीर ने कहा कि बजाज मिल पर बकाया होने के बावजूद पेराई शुरू करने का फरमान कहां का तुक है। बकाया गन्ना भुगतान पर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। अध्यक्षता ठाकुर पूरण सिंह ने की। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा ने किया। पूर्व प्रधान सुबोध पुंडीर, तिरसपाल सिंह, वेदपाल सिंह भमेला, चंद्ररूप सिंह नगला पिथौरा, जिले सिंह पीपलशाह, मदन सिंह, ठाकुर कुशलपाल ब्लॉक अध्यक्ष बघरा, विजय पाल सिंह, संजय सिंह दूधली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed