फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will protest against corruption in district hospital

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में करेंगे आंदोलन

Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Will protest against corruption in district hospital
मुजफ्फरनगर। जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि एक रुपये की पर्ची लेकर जिला चिकित्सालय में इलाज कराने वाले व्यक्ति से आपरेशन के पांच हजार लिए जाते हैं। उपचार करा रहे व्यक्ति से कर्मचारी जबरन वसूली करते हैं। इससे मुख्यमंत्री योगी की सरकार को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में मनेश गुप्ता ने कहा कि हमारे संगठन की महिलाओं की शांति सेना अस्पताल के भ्रष्टाचार के खिलाफ शहर की सड़कों पर एक बड़ी रैली निकालेगी। आम जनता को बताया जाएगा कि किस तरह अस्पताल में गरीबों से लूट हो रही है। 30 जनवरी तक अस्पताल में सुधार नहीं हुआ तो एक फरवरी से प्रतिदिन संगठन की 25 महिलाएं अस्पताल में शंातिपूर्वक धरना देगी। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल का सीएमएस ऑपरेशन के पांच हजार रुपये रिश्वत लेता हो, उस अस्पताल में कर्मचारी क्या कर रहे होंगे। जिन लोगों से पैसे लिए गए ऐसे चार लोगों के शपथ पत्र हमारे पास हैं। हमारे संगठन के लोगों के साथ मारपीट करके भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास किया गया है। हम न डरने वाले हैं और न ही लड़ने वाले। हम अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन करेंगे। स्टाफ को पैसा लेना है तो एक रुपये की पर्ची का नाटक सरकार बंद करे। डॉक्टर और स्टॉफ अपने कार्य का अलग से रेट कमरे के बाहर ही चस्पा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed