फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will not let farmers be exploited: Dr. Balyan

किसानों के हित में कार्य करेगें बैंक प्रतिनिधि- डॉ. संजीव बालियान

Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Will not let farmers be exploited: Dr. Balyan
विजयी बैंक प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह मे मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों का शोषण नहीं होने देंगे : डॉ. बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भूमि विकास बैंक के विजयी प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा के सभी विजयी बैंक प्रतिनिधि किसानों के हित में कार्य करेंगे। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अब बैंक में दलाली नही चलेगी।
नदी वाला मंदिर स्थित एक बेंक्वेट हॉल में भाजपा के जनपद के सभी भूमि विकास बैंक के विजयी प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने विजयी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयी प्रतिनिधि अपने-अपने बैंकों में ईमानदारी से किसानों के हित में कार्य करेंगे। बैंक से ऋण लेने में किसानों का शोषण नहीं होगा।
विज्ञापन

विधायक उमेश मलिक ने कहा कि जनपद में हमने सभी बैंक प्रतिनिधियों के चुनाव में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजीव बालियान के सहयोग से जनपद में विकास कार्यों की लहर आ गई। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि भूमि विकास बैंक का नाम भूमि विनाश बैंक पड़ गया था। बैंक के दलालों ने किसानों को लूट कर रख दिया। दलाल व अधिकारियों ने किसानों की जमीन तक बिकवा दी। भाजपा के शासन काल में किसानों को ऋण लेने में दलाली व कमीशनबाजी नही चलेगी। दलालों को बैंक में नहीं घुसने दिया जाएगा। बुढ़ाना के विजयी प्रतिनिधि विनोद सैनी ने मंत्री, विधायक, प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल पंवार, विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, ठा. रामनाथ सिंह व भाजपा नेता राजेश संगल सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ने किया।

बुढ़ाना में विजयी बैंक प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में मौजूद ग्रामीण।

बुढ़ाना में विजयी बैंक प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में मौजूद ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना में विजयी बैंक प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में मौजूद मंत्री व विधायक।

बुढ़ाना में विजयी बैंक प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में मौजूद मंत्री व विधायक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed